Thu. Oct 1st, 2026 5:08:55 PM
Latest News
बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का भव्य शुभारंभ, सचिन गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन   •   डेढ़ साल से बदहाल 300 मीटर सड़क, ‘बजट नहीं’ के जवाब पर भड़के ग्रामीण—22 सितंबर के प्रदर्शन के बाद अब आर-पार की तैयारी   •   ₹15 हजार नहीं, ₹25 हजार स्टाइपेंड चाहिए: BAMS इंटर्न डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन धरना तेज   •   गिरफ्तारी के लिखित आधार नहीं बताए तो पुलिस अधिकारी पर होगी विभागीय जांच: सुप्रीम कोर्ट   •   घिस्सुपुरा में डेढ़ साल से बदहाल सड़क, शिकायतों के बावजूद नहीं जागे जिम्मेदार अधिकारी बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का भव्य शुभारंभ, सचिन गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन   •   डेढ़ साल से बदहाल 300 मीटर सड़क, ‘बजट नहीं’ के जवाब पर भड़के ग्रामीण—22 सितंबर के प्रदर्शन के बाद अब आर-पार की तैयारी   •   ₹15 हजार नहीं, ₹25 हजार स्टाइपेंड चाहिए: BAMS इंटर्न डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन धरना तेज   •   गिरफ्तारी के लिखित आधार नहीं बताए तो पुलिस अधिकारी पर होगी विभागीय जांच: सुप्रीम कोर्ट   •   घिस्सुपुरा में डेढ़ साल से बदहाल सड़क, शिकायतों के बावजूद नहीं जागे जिम्मेदार अधिकारी

बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का भव्य शुभारंभ, सचिन गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन

बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का भव्य शुभारंभ, सचिन गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद | रुड़की

रुड़की शहर में खान-पान और पारिवारिक मनोरंजन के क्षेत्र में एक नए प्रतिष्ठान बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का 30 सितंबर को भव्य शुभारंभ किया गया। श्री गुरु राम राय स्कूल के निकट स्थित इस नए कैफे एवं रेस्टोरेंट का उद्घाटन समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित हुआ।

उद्घाटन समारोह में विधायक हाजी फुरकान अहमद, सचिन गुप्ता, यशपाल राणा, राजेंद्र चौधरी, रितु कंडियाल और आदिल फरीदी मुख्य अतिथियों के रूप में पहुंचे। अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर बराक-अह कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रतिष्ठान के ऑनर नोमान सहित अनेक गणमान्य लोग, शुभचिंतक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालक नोमान को नए व्यवसाय की शुरुआत पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि किसी भी नए प्रतिष्ठान की सफलता के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं, स्वच्छता, स्वाद और ग्राहकों का विश्वास बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड क्षेत्रवासियों को बेहतर खान-पान और अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सफल होगा।

प्रतिष्ठान के ऑनर नोमान ने बताया कि कैफे एवं रेस्टोरेंट को ग्राहकों की पसंद और सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां आने वाले लोगों को बेहतर माहौल के साथ स्वादिष्ट भोजन और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे अतिथियों और शुभचिंतकों ने प्रतिष्ठान के ऑनर नोमान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुधीर शांडिल्य, शकील अहमद, डॉक्टर खुर्शीद, मौलाना हामिद, हाजी इसरार चेयरमैन, तौकीर चेयरमैन पाडली, जब्बार, तमरेज, आदिल फरीदी, गुलनवाज, जावेद पार्षद, जावेद गौड़, रिजवान, पप्पन माही, मनव्वर कुरैशी, शाहिल, शहजाद, फय्याज, हाजी शहजाद, आमिर खान और बिल्लू खान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

श्री गुरु राम राय स्कूल के निकट बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड के शुरू होने से क्षेत्रवासियों के लिए खान-पान और पारिवारिक समय बिताने का एक नया विकल्प उपलब्ध हुआ है।

38

Comment As:

Comment (0)