Thu. May 14th, 2026 7:57:48 PM
Latest News
भाजपा सरकार पर जन अधिकार पार्टी का हमला, महिला अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन   •   15 वर्षीय किशोर ने की नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या   •   दुबई में मेरठ के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका   •   चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, सीबीएसई 12वीं में अनन्या शर्मा बनीं टॉपर   •   सुल्तानपुर आदमपुर की शाही जामा मस्जिद पहुंचे SDM व CO, मीनार निर्माण की शिकायत की जांच भाजपा सरकार पर जन अधिकार पार्टी का हमला, महिला अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन   •   15 वर्षीय किशोर ने की नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या   •   दुबई में मेरठ के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका   •   चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, सीबीएसई 12वीं में अनन्या शर्मा बनीं टॉपर   •   सुल्तानपुर आदमपुर की शाही जामा मस्जिद पहुंचे SDM व CO, मीनार निर्माण की शिकायत की जांच

15 वर्षीय किशोर ने की नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या

गाली-गलौज और धमकियों से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

15 वर्षीय किशोर ने की नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रिपोर्ट: (गुलज़ार अहमद )हरिद्वार। रुड़की स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, केंद्र में भर्ती एक 15 वर्षीय किशोर ने अपने साथ रह रहे युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान लक्सर क्षेत्र निवासी आशीष गौतम के रूप में हुई है। वह पिछले करीब तीन महीनों से रुड़की स्थित अनमोल जीवन समिति नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। बुधवार सुबह उसका शव केंद्र के बाथरूम में खून से लथपथ हालत में मिला। युवक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आशीष अक्सर आरोपी किशोर के साथ गाली-गलौज करता था और उसे मारपीट की धमकियां देता था। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर किशोर ने गुस्से में आकर स्टील के नुकीले टुकड़े से उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण आशीष की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को सील कर जांच शुरू की। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों से पूछताछ की।

सीओ ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल स्टील का नुकीला टुकड़ा, मफलर और आरोपी के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

0

Comment As:

Comment (0)