Thu. May 14th, 2026 5:41:23 PM
Latest News
भाजपा सरकार पर जन अधिकार पार्टी का हमला, महिला अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन   •   15 वर्षीय किशोर ने की नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या   •   दुबई में मेरठ के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका   •   चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, सीबीएसई 12वीं में अनन्या शर्मा बनीं टॉपर   •   सुल्तानपुर आदमपुर की शाही जामा मस्जिद पहुंचे SDM व CO, मीनार निर्माण की शिकायत की जांच भाजपा सरकार पर जन अधिकार पार्टी का हमला, महिला अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन   •   15 वर्षीय किशोर ने की नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या   •   दुबई में मेरठ के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका   •   चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, सीबीएसई 12वीं में अनन्या शर्मा बनीं टॉपर   •   सुल्तानपुर आदमपुर की शाही जामा मस्जिद पहुंचे SDM व CO, मीनार निर्माण की शिकायत की जांच

चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, सीबीएसई 12वीं में अनन्या शर्मा बनीं टॉपर

सीबीएसई बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्सव का माहौल

चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, सीबीएसई 12वीं में अनन्या शर्मा बनीं टॉपर
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद) - रुड़की। रामनगर स्थित चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब सीबीएसई बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित किया। विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया।

विद्यालय की छात्रा अनन्या शर्मा ने वाणिज्य वर्ग में 90 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

मेधावी विद्यार्थियों की सूची: अनन्या शर्मा (90%), टीशा सिंह (88%), मोहम्मद अहमद (87.8%), नलिनी गोयल (86.6%), अंश अग्रवाल (84.4%), आयुषी पाल (83.80%), आरव सैनी (83.40%), नंदिनी अरोड़ा (82.8%), रिया (79.52%), इंद्रजीत अहलावत (79.4%), इशिका कर्णवाल (79.20%), निशि गोयल (79.20%) एवं आस्था सिंह (78%)।

इसके अलावा रिया (79.52%), इंद्रजीत अहलावत (79.4%), इशिका कर्णवाल (79.20%), निशि गोयल (79.20%) और आस्था सिंह (78%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता हासिल की।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर अध्यक्ष राखी चंद्रा, डायरेक्टर अभिषेक चंद्रा और प्रधानाचार्या पूनम चंद्रा ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के छात्र आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

डायरेक्टर अभिषेक चंद्रा ने कहा कि विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी सफलता से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय को गौरवान्वित किया है। सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की गई।

0

Comment As:

Comment (0)