Mon. Apr 13th, 2026 5:36:33 PM
Latest News
रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रावली महदूद क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 10 सिलेंडर जब्त, एक अभियुक गिरफ्तार   •   रुड़की के “राजा पहलवान” ने जीता गोल्ड, सम्मान मिला लेकिन मदद अब भी अधूरी   •   तीन तलाक' बोलकर घर से निकाला, प्रताड़ना से टूटी महिला ने खोला मोर्चा - पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रावली महदूद क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 10 सिलेंडर जब्त, एक अभियुक गिरफ्तार   •   रुड़की के “राजा पहलवान” ने जीता गोल्ड, सम्मान मिला लेकिन मदद अब भी अधूरी   •   तीन तलाक' बोलकर घर से निकाला, प्रताड़ना से टूटी महिला ने खोला मोर्चा - पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

धामी कैबिनेट का बड़ा विस्तार, 5 नए मंत्रियी ने ली शपथ

🔊 Listen to News
Speed: 1x
Voice:
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रूड़की (गुलज़ार अहमद)।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार में लंबे समय से प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आखिरकार आज संपन्न हो गया। इस विस्तार के तहत धामी कैबिनेट में पांच नए चेहरों को शामिल किया गया, जिससे सरकार को राजनीतिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

राजभवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नव-नियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सरकार के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नेताओं में:

खजान दास (राजपुर विधानसभा क्षेत्र)

भारत सिंह चौधरी (रुद्रप्रयाग)

मदन कौशिक (हरिद्वार)

प्रदीप बत्रा (रुड़की)

मदन सिंह खेड़ा (कुमाऊं क्षेत्र)

इस विस्तार के साथ ही राज्य में लंबे समय से खाली चल रहे मंत्रियों के सभी पांच पद भर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इससे सरकार के कामकाज में तेजी आएगी और विभिन्न क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिलने से विकास कार्यों को गति मिलेगी।

समारोह की एक खास झलक तब देखने को मिली जब भारत सिंह चौधरी ने संस्कृत भाषा में शपथ ली, जबकि अन्य सभी मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ग्रहण किया। यह पल उपस्थित लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

 

राजनीतिक दृष्टि से इस मंत्रिमंडल विस्तार को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विश्लेषकों के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कदम के जरिए संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि नए मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग सौंपे जाते हैं और वे अपने दायित्वों का निर्वहन किस तरह करते हैं।


Comment As:

Comment (0)