Wed. May 6th, 2026 12:37:51 AM
Latest News
रुड़की में गिफ्ट सेंटर के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान   •   रुड़की में गोकशी गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   रुड़की में गोकशी गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बढ़त पर जश्न, सुल्तानपुर-लक्सर में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी   •   रुड़की में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद रुड़की में गिफ्ट सेंटर के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान   •   रुड़की में गोकशी गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   रुड़की में गोकशी गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बढ़त पर जश्न, सुल्तानपुर-लक्सर में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी   •   रुड़की में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बढ़त पर जश्न, सुल्तानपुर-लक्सर में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

पांच राज्यों के नतीजों से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, आतिशबाजी कर जताई खुशी

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बढ़त पर जश्न, सुल्तानपुर-लक्सर में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

गुलज़ार अहमद।

लक्सर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की 206 सीटों पर बढ़त की खबर के बाद सुल्तानपुर और लक्सर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, खुशी पार्टी का आयोजन किया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा तीन राज्यों में सरकार बनाने की स्थिति में है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केवल एक राज्य में ही अपनी स्थिति बनाए रख सकी है।

पूर्व विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और “जय श्री राम” के नारे लगाए।

इस मौके पर संजय गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता ने बदलाव के पक्ष में जनादेश दिया है और भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के नतीजे यह दर्शाते हैं कि देश की जनता भाजपा पर विश्वास कर रही है और आने वाले समय में पार्टी और मजबूत होगी।

कार्यक्रम में विजय कुमार गुप्ता, आकाश गुप्ता, प्रदीप सैनी, डॉ. सोमवीर चौहान, डॉ. जसवीर चौहान, गौरव गुप्ता, मोहन सैनी, अमनदीप सिंह, अकरम अली, नरेश, राजकुमार प्रजापति, शिव कुमार कश्यप, नवीन सैनी, सुलेमान, शिव कुमार गुप्ता, ऋषिपाल प्रजापति, सनी चौहान, विपिन सिंगल, इशांत गुप्ता, रजत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए आगामी चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन का भरोसा व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें

कार्यक्रम में विजय कुमार गुप्ता, आकाश गुप्ता, प्रदीप सैनी, डॉ. सोमवीर चौहान, डॉ. जसवीर चौहान, गौरव गुप्ता, मोहन सैनी, अमनदीप सिंह, अकरम अली, नरेश, राजकुमार प्रजापति, शिव कुमार कश्यप, नवीन सैनी, सुलेमान, शिव कुमार गुप्ता, ऋषिपाल प्रजापति, सनी चौहान, विपिन सिंगल, इशांत गुप्ता, रजत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0

Comment As:

Comment (0)