प्रिंट करें
Global Star News
Global Star News
Sunday, 22 Mar 2026 06:30 pm Global Star News

धनौरी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

By गुलज़ार अहमद | Sunday, 22 Mar 2026 Global Star News

रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद
धनौरी चौकी क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। धनौरी-जस्सावाला मार्ग पर एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खड़ी थी और उसमें सामान भरा जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसा।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ट्रैक्टर-ट्राली को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक बाइक भी उसकी चपेट में आ गई। हादसे में बाइक पर सवार 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला कन्नीजा, निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद (थाना बहादराबाद), वाहन के नीचे कुचल गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं, बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
फिलहाल ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों की ओर इशारा करता है।

Global Star News
Global Star News
★ ★ ★