प्रिंट करें
Global Star News
Global Star News
Wednesday, 25 Mar 2026 06:30 pm Global Star News

किसान नेताओं की बैठक में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर कड़ी नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर कड़ी नाराजगी

By गुलज़ार अहमद | Wednesday, 25 Mar 2026 Global Star News

रुड़की (गुलज़ारअहमद)। नगर निगम सभागार में भाकियू रोड के पदाधिकारियों और प्रशासन, पुलिस, बिजली, लोक निर्माण तथा खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के बीच आयोजित बैठक में किसान नेताओं ने अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

भाकियू रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि
किसानों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाह ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बिजली विभाग की कार्रवाई से किसान और आम उपभोक्ता परेशान हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन टोडा, चेतावनी दी कि यदि अगली बैठक में ठोस निर्णय नहीं हुआ तो किसान सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

किसानों ने स्मार्ट मीटर के विरोध, इकबालपुर शुगर मिल पर बकाया भुगतान, चकबंदी के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, ट्यूबवेल कनेक्शन पर ली जाने वाली सिक्योरिटी समाप्त करने तथा बिजली विभाग की विजिलेंस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग उठाई। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की विजिलेंस टीम घरों में जाकर महिलाओं और बच्चों को परेशान करती है, जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधूरी सर्विस लेन का निर्माण पूरा करने और गांवों में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

बैठक ज्वाइंटमजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट की मध्यस्थता में हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी मंगलवार को उनके कार्यालय में सभी विभागों के अधिकारियों को बुलाकर पुनः बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि समस्याओं का समाधान निकाला जा सके। बैठक में सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में भाकियू रोड युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन टोडा, जिलाध्यक्ष नाजिम अली, प्रदेश महासचिव प्रदीप त्यागी, मुबारिक अली, राकेश अग्रवाल जावेद मनोज, परवेज प्रधान, टीटू शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Global Star News
Global Star News
★ ★ ★