प्रिंट करें
Global Star News
Global Star News
Tuesday, 31 Mar 2026 06:30 pm Global Star News

सेवानीवृत्ति हुए जुल्फिकार अली का एम.जी.एफ एम. इन्टर कॉलेज में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन

By गुलज़ार अहमद | Tuesday, 31 Mar 2026 Global Star News

रिपोर्ट: गुलज़ार 

पिरान कलियर।एम.जी.एफ.एम.इण्टर कॉलेज के प्रिंसिपल रहे जुल्फिकार अली जी आज सेवानिवृत्ति हुए जुल्फिकार अली के लिए उनके सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर समस्त कॉलेज स्टाफ एवं कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य व नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासद और नगर के सम्मानित गणों द्वारा फूल मालाओं व बुके और उपहार देकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल युनूस अहमद ने समस्त स्टाफ की ओर से उनकी सेवा की जमकर तारीफ की और इनका स्वागत किया वही कमेटी के अध्यक्ष बाबा रमजान साबरी ने समस्त कमेटी की ओर से उनका अभिवादन करते हुए कॉलेज की सेवा करने की तारीफ की। कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भावुक माहौल में प्रिंसिपल जुल्फिकार अली को उपहार देकर विदाई दी।उनके इस विदाई सम्मान स्वागत समारोह में उनके भाई बेटा,बेटी, दामाद सहित परिचित उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन कर रहे मास्टर पवन कुमार ने सेवानिवृत्ति हुए प्रिंसिपल जुल्फिकार अली की जीवनी पर रोशनी डालते हुए उनके जीवन की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा सादर समर्पित

श्री जुल्फिकार अली जी. प्रधानाचार्य एम० जी० एफ एम० इण्टर कॉलेज पीरान कलियर,रुड़की,हरिद्वार, उत्तराखंड आपके सेवानिवृत्ति के इस विशेष अवसर पर हम सभी आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं। दिनांक 22-10-1965 को जनपद हरिद्वार के मंगलौर टाउन मोहल्ला मलानपुरा में श्री अनीस अहमद जी के घर जन्में आप जैसे कर्मठ एवं समर्पित शिक्षक ने अपने पूरे सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। आपने 05-09-1995 से अपने शिक्षण कार्य की शुरुआत करते हुए निरंतर परिश्रम, ईमानदारी एवं लगन के साथ विद्यार्थियों के जीवन को संवारने का कार्य किया। वर्ष 1987 में मेरठ विश्वविद्यालय,मेरठ से उच्च शिक्षा प्राप्त कर तथा 1991 में K.L. D.A.V. Degree College, Roorkee से बी.एड.कर आपने अपने ज्ञान को और सुदृढ़ किया।

दिनांक 01-07-1996 से एम० जी० एफ० एम० इण्टर कॉलेज पिरान कलियर (हरिद्वार) में सहायक अध्यापक के रूप में सेवा प्रारंभ की एवं दिनांक 01-11-2019 से 31 मार्च 2026 तक प्रधानाचार्य के पद पर कार्य करते हुए विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। आपका कुल सेवा काल लगभग 29 वर्ष 9 माह का रहा,जो आपकी निष्ठा और समर्पण का प्रमाण है।

आपने इस विद्यालय में छात्र छात्राओं और अध्यापको पर अमिट छाप छोड़ी है। हे विनीत विक्रम कुल श्रेष्ठ शुरू आप है। कला के कालाधर, विद्या के वारिद और रेणु की मणि माला में मेरु के मन को धने वाले कुशल कलावंत आपकी समय निष्ठा कर्तव्यनिष्ठा,अनुशासन प्रियता एवं सादा जीवन उच्च विचार ने छात्रों को उचे मुकाम पर पहुँचाया, आप सदा निर्भीक निर्विवाद, निष्कलंक, निश्छल, और निस्पृह रहे है। आपका स्नेह, मार्गदर्शन एवं अनुशासन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणात्रोत रहेगा। आपके साथ बिताए गए पल और आपके श्वारा दिया गए संस्कार सदैव स्मरणीय रहेंगे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि सेवानिवृत्ति के पश्चात् आपका जीवन सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे तथा आप अपने परिवार के साथ आन्नदमय जीवन यापन करें।सादर सम्मान सहित समर्पित प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार एम. जी. एफ. एम. इन्टर कॉलेज पीरान कलियर रुड़की (हरिद्वार) उत्तराखण्ड।

Global Star News
Global Star News
★ ★ ★