रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद
रुड़की, 19 अप्रैल। शहर के Doon Public Senior Secondary School में रविवार को हयात फाउंडेशन द्वारा NEET रिहर्सल एग्जाम का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और वास्तविक NEET परीक्षा जैसा अनुभव प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक Dr. Amir Ali ने बताया कि इस रिहर्सल एग्जाम का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के माहौल से परिचित कराना और उनकी तैयारी का सही मूल्यांकन करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी कमजोरियों को समय रहते सुधार सकते हैं।
इस अवसर पर Gaurav Sharma (प्रधानाचार्य) एवं Zaheer Ahmed (प्रबंधक) भी उपस्थित रहे। उन्होंने हयात फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के रिहर्सल एग्जाम से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की वास्तविक तैयारी में काफी सहायता मिलती है।
इस दौरान हयात फाउंडेशन द्वारा एक नई पहल के रूप में ‘Hayat App’ भी लॉन्च किया गया। इस ऐप के माध्यम से छात्र अब NEET और JEE की तैयारी बहुत ही कम शुल्क में कर सकेंगे। ऐप में अनुभवी शिक्षकों द्वारा पढ़ाई, नियमित टेस्ट सीरीज़, प्रदर्शन विश्लेषण, डाउट सॉल्विंग एवं गाइडेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को लाभ मिलेगा।
परीक्षा में शामिल छात्रों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें इस रिहर्सल टेस्ट से अपनी तैयारी को परखने का अच्छा अवसर मिला और वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव प्राप्त हुआ।
हयात फाउंडेशन की यह पहल क्षेत्र में सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।