प्रिंट करें
Global Star News
Global Star News

दुबई में मेरठ के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

दुबई से आई मौत की खबर से टूटा परिवार, जांच की मांग तेज

By गुलज़ार अहमद | Thursday, 14 May 2026 Global Star News
Global Star News
Global Star News

Global Star News 

रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद 

मेरठ के सरधना क्षेत्र के रार्धना गांव निवासी 26 वर्षीय विवेक सोम की दुबई के शारजाह में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि विवेक पूरी तरह स्वस्थ था और नियमित रूप से घर पर बातचीत करता था। अचानक मौत की खबर मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विवेक रोजगार के सिलसिले में दुबई गया था और शारजाह में काम कर रहा था। फिलहाल परिवार पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटा है। प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया गया है।

गांव के लोगों ने विवेक को मेहनती और मिलनसार युवक बताते हुए सरकार से विदेशों में काम करने वाले भारतीय युवाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

★ ★ ★