प्रिंट करें
Global Star News
Global Star News

पत्रकारों के समर्थन में आए विधायक उमेश कुमार, दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

पत्रकारों के सम्मान पर बवाल, विधायक उमेश कुमार ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

By गुलज़ार अहमद | Tuesday, 26 May 2026 Global Star News
Global Star News
Global Star News

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)-लक्सर। लक्सर तहसील में पत्रकारों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के मामले ने अब राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने पत्रकारों के पक्ष में आवाज उठाते हुए प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है।

विधायक उमेश कुमार ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मामले में शामिल तहसील कर्मचारियों की जांच कर उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और लोकतंत्र की आवाज होते हैं, इसलिए उनके सम्मान की रक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर तहसील बंद कराने का कदम भी उठाया जाएगा।

विधायक ने यह भी कहा कि जब तक दोषी कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक पत्रकारों का आंदोलन जारी रहेगा।

★ ★ ★