Thu. Apr 30th, 2026 3:25:25 PM
Latest News
राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में छात्र नेता से अभद्रता, दो अध्यापकों पर हाथापाई का आरोप   •   रुड़की में मोबाइल शॉप उद्घाटन: स्वरोजगार की ओर बढ़ते युवाओं की पहल सराहनीय   •   शमीम साबरी कॉलोनी में आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन   •   रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रावली महदूद क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 10 सिलेंडर जब्त, एक अभियुक गिरफ्तार राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में छात्र नेता से अभद्रता, दो अध्यापकों पर हाथापाई का आरोप   •   रुड़की में मोबाइल शॉप उद्घाटन: स्वरोजगार की ओर बढ़ते युवाओं की पहल सराहनीय   •   शमीम साबरी कॉलोनी में आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन   •   रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रावली महदूद क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 10 सिलेंडर जब्त, एक अभियुक गिरफ्तार

ग्राम पीरपुरा में रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष,घर में घुसकर युवक पर जान लेवा हमला,दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर की जांच शुरू

🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद

मंगलौर/पीरपुरा।नारसन ब्लॉक में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीरपुरा में रास्ते को लेकर विवाद में अपने सगे भाई पर अपने बेटों की साथ मिलकर दूसरे भाई के घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आई है पीड़ित अफजाल पुत्र घसीटा निवासी ग्राम पीरपुरा थाना कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार ने उपर्युक्त मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके सगे भाई इकबाल ने उसके घर के रास्ते पर अवैध कब्जा किया हुआ है।इस संबंध में पूर्व में अफजाल ने ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से भी शिकायत की थी जिससे इकबाल और उसका परिवार उससे रंजिश रखने लगा था 17 मार्च की शाम को इकबाल और इसकी पत्नि खुर्शीदा ने छत से गाली गलौच और पथराव किया मौके पर पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ 18 मार्च की सुबह  9  बजे इनके द्वारा फिर गाली गलौच शुरू हुई विरोध करने पर इकबाल वे इसके दोनों बेटे शोएब और सुहैल लाठी डंडों के साथ अफजाल के घर में घुस आए और परिवार की साथ मारपीट शुरू कर दी और अफजाल के सिर पर भारी प्रहार किया जिससे अफजाल लहू लुहान होकर वहीं गिर गया बीच बचाव में आए भाई इकराम और इख़लाक ने किसी तरह अफजाल को इनसे छुड़ाकर अफजाल की जान  बचाई आरोप है कि हमलावर जाते समय धमकी दे गए है कि प्रशासन से की गई शिकायत वापस नहीं ली गई तो उसे जान से मार देंगे वहीं उपर्युक्त मामले को लेकर पीड़ित सलमान पुत्र अफजाल और पीड़ित अफजाल के भाई इकराम ने मामले की जानकारी मीडिया को देते हुए बताया है कि रास्ते के विवाद को लेकर पूर्व में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से की शिकायत से इकबाल रंजिश रखता आ रहा था और उसी लेकर ये झगड़ा हुआ है। वही एसपी देहात चंद्र शेखर सुयाल ने बताया है कि पीरपुरा गांव में हुए दो सगे भाइयों के झगड़े को लेकर तहरीर आई है तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।

26

Comment As:

Comment (0)