Sat. Sep 5th, 2026 10:46:52 PM
Latest News
करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल   •   साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक   •   जिम ट्रेनर पर पैसे लेकर गायब होने का आरोप, ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल   •   साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक   •   जिम ट्रेनर पर पैसे लेकर गायब होने का आरोप, ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत

नेहंदपुर सुठारी में ओवरलोड खनन वाहनों पर रोक की मांग, किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

तेज़ रफ्तार डंपरों से गांव में हादसे का खतरा बढ़ा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर उठे सवाल

नेहंदपुर सुठारी में ओवरलोड खनन वाहनों पर रोक की मांग, किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद 

सुल्तानपुर चौकी, थाना लक्सर (हरिद्वार) | 01 मई 2026

जनपद हरिद्वार के सुल्तानपुर क्षेत्र में ओवरलोड खनन वाहनों के बढ़ते खतरे को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर संगठन ने आवाज़ उठाई है। संगठन के जिला मीडिया प्रभारी फैजान (वरिष्ठ समाजसेवी) ने सुल्तानपुर चौकी प्रभारी को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपकर ग्राम नेहंदपुर सुठारी में चल रहे ओवरलोड डंपर और ट्रैक्टरों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि गांव की सड़कों पर खनन से जुड़े भारी वाहन खुलेआम ओवरलोड होकर तेज़ गति से दौड़ रहे हैं, जिससे आम जनमानस की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है। खासकर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे, बुजुर्ग और ग्रामीण इन सड़कों से गुजरते समय हमेशा दुर्घटना के डर में रहते हैं। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जो बेहद चिंताजनक है।

ओवरलोड खनन वाहनों की सघन जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए गांव की सड़कों पर तेज़ गति से चलने वाले भारी वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाकर आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई और कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी। साथ ही जनहित में कानूनी और सामाजिक स्तर पर आंदोलन करने की बात भी कही गई है।

भारतीय किसान यूनियन तोमर संगठन ने प्रशासन से अपील की है कि जनहित और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस गंभीर समस्या पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

0

Comment As:

Comment (0)