Fri. Jun 19th, 2026 5:40:46 PM
Latest News
पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होगा जिला प्रेस क्लब हरिद्वार - राकेश वालिया   •   भंगेड़ी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, खंभे से गिरा, हालत गंभीर   •   विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित   •   वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित   •   "विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर मोहम्मद सलीम का संदेश— रक्तदान से बढ़कर नहीं कोई मानव सेवा" पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होगा जिला प्रेस क्लब हरिद्वार - राकेश वालिया   •   भंगेड़ी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, खंभे से गिरा, हालत गंभीर   •   विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित   •   वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित   •   "विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर मोहम्मद सलीम का संदेश— रक्तदान से बढ़कर नहीं कोई मानव सेवा"

गढ़मीरपुर में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की भव्य सभा, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली की मौजूदगी में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन विस्तार और क्षेत्रीय विकास

गढ़मीरपुर में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की भव्य सभा, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 
रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद 

ज्वालापुर विधानसभा के गढ़मीरपुर में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की एक भव्य सभा का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व जान आलम उर्फ जानू एवं पार्टी नेता कुर्बान अली की टीम द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आज़ाद अली की विशेष उपस्थिति रही, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। 

सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष हसरत अली, जिला अध्यक्ष रुड़की हरिद्वार नदीम अहमद, विधानसभा लक्सर प्रभारी जमाल अख्तर, पिरान कलियर विधानसभा अध्यक्ष मुराद अली सहित कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। इसके अलावा शमशु, मुकम्मिल, सद्दाम, युवा नेता आवेश, शहजाद ठेकेदार, जैनुल आब्दीन, शारुख अली, अलिफ शानी, हसीन ठेकेदार, काला प्रधान, मोहम्मद गुलफान, सद्दाम हुसैन (जिला सचिव), शमशु बिहारी, सावेज, इस्लाम सलमानी और शेर प्रधान सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने सभा में भागीदारी की, जिनमें मास्टर मेहरबान, अनीश मिर्च वाला, इसरार, जरीफ, मोनिन शाह, शाहिद बाग वाला, घसीटा, वसीम मोलाई और आरिफ मलिक प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सभा के दौरान पार्टी की नीतियों, संगठन को मजबूत करने और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को क्षेत्र के भविष्य के लिए निर्णायक बताते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को मजबूती से पहुंचाने का आह्वान किया।

0

Comment As:

Comment (2)

anas 1mo ago
good
Gulzar Ahmad 1mo ago
thanks