Sat. Sep 5th, 2026 11:39:50 PM
Latest News
करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल   •   साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक   •   जिम ट्रेनर पर पैसे लेकर गायब होने का आरोप, ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल   •   साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक   •   जिम ट्रेनर पर पैसे लेकर गायब होने का आरोप, ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत

आंगनवाड़ी कर्मचारी पंचायत ने विधायक मोहम्मद शहजाद का जताया आभार

सदन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मुद्दे उठाने पर संगठन ने दी सराहना

आंगनवाड़ी कर्मचारी पंचायत ने विधायक मोहम्मद शहजाद का जताया आभार
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 
रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद 

लक्सर। उत्तरांचल राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी पंचायत ने विधानसभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाने पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद के प्रति आभार व्यक्त किया है।
संगठन ने विधायक शहजाद का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने सदन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख समस्याओं—मानदेय में बढ़ोतरी, स्थायीकरण, बेहतर कार्य परिस्थितियां और सम्मानजनक पहचान को प्रभावी रूप से उठाकर हजारों महिलाओं की आवाज को मजबूती दी है। 

आंगनबाड़ी कर्मचारी पंचायत ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विधायक इसी तरह कार्यकर्ताओं के अधिकारों, सम्मान और हितों के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करते रहेंगे।
यह पहल न केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हक की लड़ाई को नई दिशा देती है, बल्कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के उत्थान के प्रति जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। 

संदेश साफ है कि जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले जनप्रतिनिधि ही जनता के विश्वास को और मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़ें

मानदेय बढ़ोतरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया* कार्यकर्ताओं के स्थायीकरण की मांग रखी* बेहतर कार्य परिस्थितियों पर जोर* सम्मानजनक पहचान दिलाने की पहल
0

Comment As:

Comment (0)