Wed. May 6th, 2026 3:33:49 AM
Latest News
रुड़की में गिफ्ट सेंटर के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान   •   रुड़की में गोकशी गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   रुड़की में गोकशी गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बढ़त पर जश्न, सुल्तानपुर-लक्सर में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी   •   रुड़की में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद रुड़की में गिफ्ट सेंटर के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान   •   रुड़की में गोकशी गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   रुड़की में गोकशी गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बढ़त पर जश्न, सुल्तानपुर-लक्सर में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी   •   रुड़की में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

रुड़की में गिफ्ट सेंटर के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

संकरी गलियों से जूझती दमकल टीम ने कई घंटों बाद पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका

रुड़की में गिफ्ट सेंटर के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद 

हरिद्वार। जनपद के रुड़की में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अंबर तालाब मोहल्ला क्षेत्र में स्थित एक गिफ्ट सेंटर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। नेहरू स्टेडियम के पीछे स्थित विन्नी गिफ्ट सेंटर के गोदाम से पहले धुआं उठता दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें आसमान छूने लगीं।

गोदाम में बड़ी मात्रा में रखे सजावटी और ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरा परिसर धू-धू कर जलने लगा। आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि दूर-दूर तक इसकी लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन संकरी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। हालात की गंभीरता को देखते हुए मंगलौर और भगवानपुर से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भी बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया और लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका।

रिहायशी इलाके में आग लगने के कारण आसपास के मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा। आग की लपटों और धुएं को देखकर स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे पूरे क्षेत्र में डर और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। राहत एवं बचाव कार्य में स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कारण का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम में रखा भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। इससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

0

Comment As:

Comment (0)