एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों पर बड़ा एक्शन, छापेमारी में दुकान सील अब बिना नियम के कोई काम नहीं होगा, दलाली बिल्कुल बर्दाश्त नहीं”
एआरटीओ जितेंद्र चंद बोले — “दलाली अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी” एआरटीओ प्रवर्तन टीम और परिवहन विभाग
- By गुलज़ार अहमद --
- Wednesday, 06 May, 2026
रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद
हरिद्वार। लक्सर एआरटीओ कार्यालय के बाहर लंबे समय से चल रहे कथित दलाल नेटवर्क पर बुधवार को परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने अचानक छापेमारी कर अवैध रूप से परिवहन संबंधी कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।
कार्रवाई के दौरान एआरटीओ कार्यालय के बाहर संचालित कुछ संदिग्ध सीएससी सेंटरों की जांच की गई। टीम ने एक दुकान पर छापा मारकर वहां से दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य उपकरण जब्त कर दुकान को सील कर दिया।
अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से हट गए। करीब आधे घंटे तक चले अभियान के दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटी रही।
टीम ने एआरटीओ कार्यालय के पास स्थित एक सेकेंड हैंड कार डीलर की दुकान पर भी कार्रवाई की। जांच में जरूरी दस्तावेज और शुल्क संबंधी रिकॉर्ड सही नहीं मिलने पर दुकान को बंद करा दिया गया।
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र चंद और कृष्ण चंद पलड़िया ने कहा कि विभाग में किसी भी प्रकार की दलाली या अवैध हस्तक्षेप अब नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों के काम पारदर्शिता और नियमों के तहत हों, इसके लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में एआरटीओ प्रवर्तन टीम, परिवहन कर अधिकारी नारसन और विभागीय कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से अभियान को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें
कथित ‘दलाल राज’ और अवैध गतिविधियों पर चला विभाग का डंडा** दस्तावेज, लैपटॉप, प्रिंटर समेत कई उपकरण कब्जे में लिए गए** कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप, कई दुकानदार दुकानें बंद कर भागे** एआरटीओ जितेंद्र चंद बोले — “दलाली अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी”** एआरटीओ प्रवर्तन टीम और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मिलकर चलाया अभियान





