Sun. Apr 19th, 2026 3:55:09 PM
Latest News
राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में छात्र नेता से अभद्रता, दो अध्यापकों पर हाथापाई का आरोप   •   रुड़की में मोबाइल शॉप उद्घाटन: स्वरोजगार की ओर बढ़ते युवाओं की पहल सराहनीय   •   शमीम साबरी कॉलोनी में आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन   •   रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रावली महदूद क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 10 सिलेंडर जब्त, एक अभियुक गिरफ्तार राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में छात्र नेता से अभद्रता, दो अध्यापकों पर हाथापाई का आरोप   •   रुड़की में मोबाइल शॉप उद्घाटन: स्वरोजगार की ओर बढ़ते युवाओं की पहल सराहनीय   •   शमीम साबरी कॉलोनी में आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन   •   रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रावली महदूद क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 10 सिलेंडर जब्त, एक अभियुक गिरफ्तार

रुड़की में मोबाइल शॉप उद्घाटन: स्वरोजगार की ओर बढ़ते युवाओं की पहल सराहनीय

समाज सेविका पूजा गुप्ता बोलीं – युवा पारंपरिक नौकरी से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता की राह पर, कांग्रेस ने

🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रुड़की: (गुलज़ार अहमद) रूड़की के आजाद नगर क्षेत्र में एक मोबाइल शॉप के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेविका पूजा गुप्ता ने युवाओं में बढ़ते स्वरोजगार के प्रति रुझान को सराहनीय बताया। मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग पारंपरिक नौकरी की सोच से आगे बढ़कर स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। 

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर सरकारी नौकरियों के अवसर सीमित होते जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर युवा लघु उद्योगों और छोटे व्यवसायों के माध्यम से न केवल स्वयं का बल्कि अपने परिवार का भी बेहतर ढंग से पालन-पोषण कर रहे हैं। नए शोरूम के उद्घाटन पर उन्होंने संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल बताया। 

कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं समाजसेवी सचिन गुप्ता ने भी युवाओं के बदलते दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा अब स्वरोजगार को अपनाकर नई संभावनाएं तलाश रहे हैं। सरकारी नौकरियों की कमी के बीच युवा छोटे-छोटे व्यवसाय, स्टार्टअप और लघु उद्योगों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हैं। 

इस अवसर पर सैयद सनाउल्लाह, डॉ. मोहम्मद इरफान, डॉ. फरीद अहमद, डॉ. मोहम्मद आमिल, सिकंदर हयात, शादाब हयात, सिराज हयात और शहजाद फरीदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और स्थानीय लोगों ने भी इस नई पहल का स्वागत किया।


Comment As:

Comment (0)