Thu. Jul 16th, 2026 1:25:25 AM
Latest News
कलियर में 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, दो युवकों पर रास्ता रोककर वार करने का आरोप   •   एक पेड़ माँ के नाम, अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने लगाए सैकड़ों पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश   •   मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी कैडेट्स का उत्साह, एनसीसी शिविर में पूरे जोश के साथ जारी रहा प्रशिक्षण   •   पीआईटी-एनडीपीएस कार्रवाई के बाद कुख्यात नशा तस्कर सलमान पुलिस के शिकंजे में, लंबे समय से था फरार   •   हजरत बाबा गरीब शाह साबरी के पीरो-मुर्शिद की याद में 23 मोहर्रम पर उर्स व चादरपोशी का आयोजन कलियर में 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, दो युवकों पर रास्ता रोककर वार करने का आरोप   •   एक पेड़ माँ के नाम, अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने लगाए सैकड़ों पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश   •   मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी कैडेट्स का उत्साह, एनसीसी शिविर में पूरे जोश के साथ जारी रहा प्रशिक्षण   •   पीआईटी-एनडीपीएस कार्रवाई के बाद कुख्यात नशा तस्कर सलमान पुलिस के शिकंजे में, लंबे समय से था फरार   •   हजरत बाबा गरीब शाह साबरी के पीरो-मुर्शिद की याद में 23 मोहर्रम पर उर्स व चादरपोशी का आयोजन

कलियर में 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, दो युवकों पर रास्ता रोककर वार करने का आरोप

चेहरे पर नकाब बांधकर आए बाइक सवार युवकों ने घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर जांच शुरू की

कलियर में 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, दो युवकों पर रास्ता रोककर वार करने का आरोप
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- पिरान कलियर। थाना पिरान कलियर क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ थाना पिरान कलियर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल किशोर का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मंगलवार रात किशोर इमाम साहब रोड स्थित निर्माणाधीन पार्क के पास कांवड़ पटरी मार्ग से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसका रास्ता रोक लिया। दोनों युवकों ने अपने चेहरे नकाब से ढके हुए थे।

पीड़ित का आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की और फिर कमर के पीछे चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद परिजन घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाना पिरान कलियर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायल को चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल) के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर, मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

86

Comment As:

Comment (0)