Sat. Jun 13th, 2026 2:25:18 PM
Latest News
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयास लाए रंग, हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को मिला MACP का लाभ   •   एनसीसी की पूर्व एसयूओ सुमन जोशी बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, 84 उत्तराखंड वाहिनी में खुशी की लहर   •   उर्मिला सनावर प्रकरण पर पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का बयान, बोले- न्यायालय पर पूरा भरोसा, मौका मिला तो लड़ूंगा चुनाव   •   NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में करें मुफ्त सफर   •   मलेशिया में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे डॉ. अकलीम अहमद, एशियन पैरा थ्रोबॉल टूर्नामेंट में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयास लाए रंग, हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को मिला MACP का लाभ   •   एनसीसी की पूर्व एसयूओ सुमन जोशी बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, 84 उत्तराखंड वाहिनी में खुशी की लहर   •   उर्मिला सनावर प्रकरण पर पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का बयान, बोले- न्यायालय पर पूरा भरोसा, मौका मिला तो लड़ूंगा चुनाव   •   NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में करें मुफ्त सफर   •   मलेशिया में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे डॉ. अकलीम अहमद, एशियन पैरा थ्रोबॉल टूर्नामेंट में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

मलेशिया में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे डॉ. अकलीम अहमद, एशियन पैरा थ्रोबॉल टूर्नामेंट में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

चिकित्सा सेवा के साथ खेल जगत में भी चमके डॉ. अकलीम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर बढ़ाएंगे भारत की शान"

मलेशिया में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे डॉ. अकलीम अहमद, एशियन पैरा थ्रोबॉल टूर्नामेंट में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- हरिद्वार/खटीमा। जनपद हरिद्वार के सुल्तानपुर आदमपुर निवासी एवं वर्तमान में खटीमा उप जिला चिकित्सालय में तैनात जनरल फिजिशियन डॉ. अकलीम अहमद एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत का गौरव बढ़ाने जा रहे हैं। डॉ. अकलीम मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित होने वाले द्वितीय एशियन अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रोबॉल टूर्नामेंट में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 2 जून से 5 जून तक आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न देशों की टीमें भाग लेंगी। डॉ. अकलीम भारतीय दल के साथ टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हो चुके हैं।

मूल रूप से हरिद्वार जनपद के सुल्तानपुर आदमपुर गांव के निवासी डॉ. अकलीम पिछले 12 वर्षों से खटीमा में अपनी चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ-साथ खेल जगत में भी उनकी पहचान एक सफल खिलाड़ी और कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में है।

डॉ. अकलीम का खेल करियर भी काफी शानदार रहा है। इससे पूर्व वे इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम के कप्तान रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

डॉ. अकलीम की इस उपलब्धि से हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों, खेल प्रेमियों और चिकित्सकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।

यह भी पढ़ें

• मलेशिया में होने वाले एशियन पैरा थ्रोबॉल टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे डॉ. अकलीम अहमद।
 • 2 से 5 जून तक कुआलालंपुर में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट।
 • हरिद्वार के सुल्तानपुर आदमपुर निवासी हैं डॉ. अकलीम अहमद।
 • पिछले 12 वर्षों से खटीमा उप जिला चिकित्सालय में दे रहे हैं सेवाएं।
 • जकार्ता में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने का भी रहा है गौरव।
0

Comment As:

Comment (0)