Wed. Jul 15th, 2026 12:56:31 AM
Latest News
एक पेड़ माँ के नाम, अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने लगाए सैकड़ों पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश   •   मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी कैडेट्स का उत्साह, एनसीसी शिविर में पूरे जोश के साथ जारी रहा प्रशिक्षण   •   पीआईटी-एनडीपीएस कार्रवाई के बाद कुख्यात नशा तस्कर सलमान पुलिस के शिकंजे में, लंबे समय से था फरार   •   हजरत बाबा गरीब शाह साबरी के पीरो-मुर्शिद की याद में 23 मोहर्रम पर उर्स व चादरपोशी का आयोजन   •   एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना का सशक्त माध्यम : कुलपति डॉ. विवेक कुमार एक पेड़ माँ के नाम, अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने लगाए सैकड़ों पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश   •   मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी कैडेट्स का उत्साह, एनसीसी शिविर में पूरे जोश के साथ जारी रहा प्रशिक्षण   •   पीआईटी-एनडीपीएस कार्रवाई के बाद कुख्यात नशा तस्कर सलमान पुलिस के शिकंजे में, लंबे समय से था फरार   •   हजरत बाबा गरीब शाह साबरी के पीरो-मुर्शिद की याद में 23 मोहर्रम पर उर्स व चादरपोशी का आयोजन   •   एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना का सशक्त माध्यम : कुलपति डॉ. विवेक कुमार

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना का सशक्त माध्यम : कुलपति डॉ. विवेक कुमार

क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कुलपति व कुलसचिव ने कैडेट्स का किया उत्साहवर्धन, 'एकता और अनुशासन' के मूल मंत्र को जीवन में अपनाने का दिया संदेश।

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना का सशक्त माध्यम : कुलपति डॉ. विवेक कुमार
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- रुड़की, हरिद्वार। क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर, रुड़की में 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विवेक कुमार एवं कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित ने संयुक्त रूप से कैडेट्स को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास एवं सेवा-भाव जैसे जीवनोपयोगी मूल्यों का विकास करने वाला देश का सबसे प्रतिष्ठित युवा संगठन है।

उन्होंने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण युवाओं को केवल सैन्य दक्षता ही नहीं प्रदान करता, बल्कि उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित नागरिक बनने की प्रेरणा भी देता है। विश्वविद्यालय को अपने परिसर में इस प्रशिक्षण शिविर की मेजबानी करने पर गर्व है। ऐसे शिविर युवाओं के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें टीम भावना, समय प्रबंधन, निर्णय क्षमता तथा विषम परिस्थितियों में नेतृत्व करने की क्षमता विकसित करते हैं।

कुलपति डॉ. विवेक कुमार एवं कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित ने सभी कैडेट्स से प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र, अभ्यास एवं गतिविधि में पूर्ण उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी का ध्येय वाक्य "एकता और अनुशासन" केवल एक नारा नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कैम्प कमांडेंट कर्नल जगदीश अलमिया एवं अन्य सैन्य प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्राप्त प्रशिक्षण कैडेट्स को उत्कृष्ट नेतृत्वकर्ता, जिम्मेदार नागरिक तथा राष्ट्रहित के प्रति समर्पित युवा बनाएगा।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए एनसीसी अधिकारियों, प्रशिक्षकों, एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं तथा सभी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल, प्रेरणादायी प्रशिक्षण की कामना की।

यह भी पढ़ें

क्वांटम विश्वविद्यालय में 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी।
कुलपति डॉ. विवेक कुमार और कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित ने कैडेट्स का किया उत्साहवर्धन।
एनसीसी को अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और सेवा-भाव का सर्वश्रेष्ठ मंच बताया।
कैडेट्स से हर गतिविधि में पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ भाग लेने का आह्वान।
कर्नल जगदीश अलमिया के नेतृत्व में प्रशिक्षण को कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया।
586

Comment As:

Comment (0)