Mon. Apr 13th, 2026 8:20:22 PM
Latest News
रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रावली महदूद क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 10 सिलेंडर जब्त, एक अभियुक गिरफ्तार   •   रुड़की के “राजा पहलवान” ने जीता गोल्ड, सम्मान मिला लेकिन मदद अब भी अधूरी   •   तीन तलाक' बोलकर घर से निकाला, प्रताड़ना से टूटी महिला ने खोला मोर्चा - पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रावली महदूद क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 10 सिलेंडर जब्त, एक अभियुक गिरफ्तार   •   रुड़की के “राजा पहलवान” ने जीता गोल्ड, सम्मान मिला लेकिन मदद अब भी अधूरी   •   तीन तलाक' बोलकर घर से निकाला, प्रताड़ना से टूटी महिला ने खोला मोर्चा - पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रमोशन के नाम पर वसूली कर रही सुपरवाइजर मैडम को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ दबोचा, 50 हजार की मांगी थी रिश्वत..

🔊 Listen to News
Speed: 1x
Voice:
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रुड़की (गुलज़ार अहमद):
भ्ष्टाचार के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत देहरादून विजिलेंस टीम ने रुड़की में बड़ी कार्रवाई करते हुए बाल विकास विभाग में तैनात एक सुपर×1वाइजर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया गया।
सतर्कता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में दर्ज मुकदमा संख्या 6/2026 के आधार पर यह ट्रैप कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप था कि सुपरवाइजर ने एक आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन दिलाने के बदले 50,000 रुपये की मांग की थी।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने रणनीति बनाकर जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार, जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। बरामद 50 हजार रुपये की नकदी ही आरोपी के खिलाफ अहम सबूत बनी।
इस मामले में विकास भवन रोशनाबाद स्थित डीपीओ कार्यालय से जुड़े अधिकारी धर्मवीर सिंह का नाम भी जांच में सामने आया है। उनकी भूमिका की भी सतर्कता विभाग द्वारा गहन जांच की जा रही है।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल देखा जा रहा है।


Comment As:

Comment (0)