Wed. Apr 15th, 2026 2:55:58 PM
Latest News
रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रावली महदूद क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 10 सिलेंडर जब्त, एक अभियुक गिरफ्तार   •   रुड़की के “राजा पहलवान” ने जीता गोल्ड, सम्मान मिला लेकिन मदद अब भी अधूरी रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रुड़की में एनसीसी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मांगों के समाधान का आश्वासन   •   रावली महदूद क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 10 सिलेंडर जब्त, एक अभियुक गिरफ्तार   •   रुड़की के “राजा पहलवान” ने जीता गोल्ड, सम्मान मिला लेकिन मदद अब भी अधूरी
Print

सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने कोतवाली ज्वालापुर का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण

ज्वालापुर कोतवाली में सीओ संजय चौहान का अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

🔊 Listen
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रिपोर्ट:- गुलज़ार अहमद 

ज्वालापुर। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ज्वालापुर संजय चौहान द्वारा कोतवाली ज्वालापुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर स्थित पुरुष बैरक, मैस, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना कार्यालय, मालग्रह, डाक कार्यालय एवं महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी से कोतवाली की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच करते हुए संबंधित हेड मोहर्रिर एवं मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखे जाएं। साथ ही उप निरीक्षकगण एवं विवेचकों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। इसके अतिरिक्त, थाने में रखे पुराने एवं अनुपयोगी माल के शीघ्र निस्तारण तथा मालखाने में साफ-सफाई और सुव्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।

 


Comment As:

Comment (0)