Fri. Jun 19th, 2026 12:10:18 AM
Latest News
पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होगा जिला प्रेस क्लब हरिद्वार - राकेश वालिया   •   भंगेड़ी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, खंभे से गिरा, हालत गंभीर   •   विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित   •   वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित   •   "विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर मोहम्मद सलीम का संदेश— रक्तदान से बढ़कर नहीं कोई मानव सेवा" पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होगा जिला प्रेस क्लब हरिद्वार - राकेश वालिया   •   भंगेड़ी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, खंभे से गिरा, हालत गंभीर   •   विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित   •   वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित   •   "विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर मोहम्मद सलीम का संदेश— रक्तदान से बढ़कर नहीं कोई मानव सेवा"

एस.पी. इण्टर कॉलेज बेडपुर पिरान कलियर हरिद्वार के छात्र व छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

एस.पी. इण्टर कॉलेज बेडपुर का हाई स्कूल का रिजल्ट 91% व इंटरमीडिएट का रिजल्ट 69 % रहा

एस.पी. इण्टर कॉलेज बेडपुर पिरान कलियर हरिद्वार के छात्र व छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 
रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद 

पिरान कलियर। एसपी इंटर कॉलेज बेडपुर पिरान कलियर रुड़की हरिद्वार हाई स्कूल का रिजल्ट 91% व इंटरमीडिएट का रिजल्ट 69% रहा। एस.पी. इंटर कॉलेज बेडपुर पिरान कलियर हरिद्वार के छात्र-
ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाई स्कूल का परिणाम जहां 91 प्रतिशत रहा, वहीं इंटरमीडिएट का परिणाम 69 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस शानदार सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है और छात्र- छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने उच्च अंक हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को उनकी नियमित पढ़ाई, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम बताया। सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया। उनका कहना है कि शिक्षकों के मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई का माहौल काफी अच्छा रहा, जिससे उन्हें तैयारी करने में मदद मिली। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यालय के लिए गर्व की बात है और आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सभी को प्रेरित करेगा। 

इस अवसर पर विद्यालय में एक छोटा सा सम्मान समारोह आयोजित करने की भी योजना बनाई जा रही है, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की और कहा कि उनके समर्थन से ही छात्र-छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

104

Comment As:

Comment (0)