Tue. Apr 21st, 2026 3:03:57 PM
Latest News
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता से हुई अभद्रता और धक्का मुक्की प्रकरण में प्राचार्य द्वारा दोनों अध्यापकों की जांच के आश्वासन पर छात्र संघ ने किया धरना समाप्त।   •   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता से हुई अभद्रता और धक्का मुक्की प्रकरण में प्राचार्य द्वारा दोनों अध्यापकों की जांच के आश्वासन पर छात्र संघ ने किया धरना समाप्त।   •   हाजी शमीम साबरी के नेतृत्व में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी ने चादरपोशी कर मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।   •   रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, हयात फाउंडेशन की अनूठी पहल   •   राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में छात्र नेता से अभद्रता, दो अध्यापकों पर हाथापाई का आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता से हुई अभद्रता और धक्का मुक्की प्रकरण में प्राचार्य द्वारा दोनों अध्यापकों की जांच के आश्वासन पर छात्र संघ ने किया धरना समाप्त।   •   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता से हुई अभद्रता और धक्का मुक्की प्रकरण में प्राचार्य द्वारा दोनों अध्यापकों की जांच के आश्वासन पर छात्र संघ ने किया धरना समाप्त।   •   हाजी शमीम साबरी के नेतृत्व में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी ने चादरपोशी कर मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।   •   रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, हयात फाउंडेशन की अनूठी पहल   •   राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में छात्र नेता से अभद्रता, दो अध्यापकों पर हाथापाई का आरोप

हाजी शमीम साबरी के नेतृत्व में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी ने चादरपोशी कर मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।

पिरान कलियर दरगाह में गूंजा अमन का पैगाम, मौलाना खालिद रहमानी ने मांगी दुआ।

🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद 

पिरान कलियर। उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक में उस समय विशेष रौनक देखने को मिली, जब ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी साहब दरगाह में हाजिरी देने पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अकीदतमंद और स्थानीय लोग दरगाह परिसर में एकत्र हो गए।

मौलाना खालिद साहब ने दरगाह में चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इस दौरान पूरे परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना रहा। अपने संक्षिप्त संबोधन में मौलाना साहब ने कहा कि ऐसे पवित्र धार्मिक स्थल समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमें आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत बनाए रखना चाहिए। उनके दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और दरगाह प्रबंधन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी की इस आमद को क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम की अगुवाई हाजी शमीम साबरी (पूर्व विधायक प्रत्याशी, खानपुर – आजाद समाज पार्टी) ने की। इस अवसर पर मनव्वर कुरैशी, तसलीम कुरैशी, इंतजार अली, मुफ्ती मोहम्मद ताजीम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और हजरत की जियारत की।


Comment As:

Comment (0)