Fri. May 15th, 2026 8:55:08 PM
Latest News
10 साल के रिश्ते का दावा लेकर निकाह समारोह में पहुंची युवती, आरोपों के बाद थम गई विदाई   •   500 दिव्यांगों के लिए खुशखबरी! अब सिर्फ ₹500 में मिलेगा ₹1 लाख तक का हेल्थ बीमा   •   भाजपा सरकार पर जन अधिकार पार्टी का हमला, महिला अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन   •   15 वर्षीय किशोर ने की नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या   •   दुबई में मेरठ के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका 10 साल के रिश्ते का दावा लेकर निकाह समारोह में पहुंची युवती, आरोपों के बाद थम गई विदाई   •   500 दिव्यांगों के लिए खुशखबरी! अब सिर्फ ₹500 में मिलेगा ₹1 लाख तक का हेल्थ बीमा   •   भाजपा सरकार पर जन अधिकार पार्टी का हमला, महिला अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन   •   15 वर्षीय किशोर ने की नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या   •   दुबई में मेरठ के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

10 साल के रिश्ते का दावा लेकर निकाह समारोह में पहुंची युवती, आरोपों के बाद थम गई विदाई

निकाह की खुशियां बनीं हंगामे में तब्दील, प्रेमिका के आरोपों के बाद बिना दुल्हन लौटी बारात

10 साल के रिश्ते का दावा लेकर निकाह समारोह में पहुंची युवती, आरोपों के बाद थम गई विदाई
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)-हरिद्वार। रुड़की में एक निकाह समारोह उस वक्त विवादों में घिर गया, जब दूल्हे की कथित प्रेमिका अचानक बैंक्वेट हॉल पहुंच गई और शादी समारोह के बीच जमकर विरोध शुरू कर दिया। युवती ने दूल्हे पर प्यार में धोखा देने, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और वादे से मुकरने जैसे गंभीर आरोप लगाए। हंगामे के बाद माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि आखिरकार दूल्हे को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा।

मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल का है, जहां कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ गांव से बारात पहुंची थी। निकाह के बाद की रस्में चल रही थीं और दोनों परिवार खुशी के माहौल में शामिल थे। तभी भगवानपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती समारोह स्थल पर पहुंची और दूल्हे को अपना प्रेमी बताते हुए उस पर कई गंभीर आरोप लगा दिए।

युवती का कहना था कि दोनों के बीच करीब दस वर्षों से प्रेम संबंध थे। उसने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में दूसरी शादी रचा ली। युवती के अनुसार, उसकी पहले किसी अन्य युवक से शादी हो चुकी थी, लेकिन कथित प्रेमी ने उसे तलाक लेने के लिए कहा और इद्दत पूरी होने के बाद निकाह करने का वादा किया था।

युवती ने दावा किया कि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच लिखित सहमति भी हुई थी, जिस पर गांव के कुछ लोगों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। लेकिन जब उसे युवक की दूसरी शादी की जानकारी मिली तो वह सीधे बैंक्वेट हॉल पहुंच गई और विरोध जताने लगी।

अचानक हुए हंगामे से समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मेहमानों के बीच चर्चा का माहौल बन गया और कई बाराती धीरे-धीरे मौके से निकलने लगे। बताया जा रहा है कि दूल्हा-दुल्हन का निकाह करीब दस दिन पहले ही हो चुका था और बुधवार रात विदाई की रस्म होनी थी।

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद दुल्हन पक्ष ने विदाई से इनकार कर दिया। देखते ही देखते खुशियों का माहौल तनाव में बदल गया और बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

0

Comment As:

Comment (0)