Sat. Sep 5th, 2026 7:39:56 PM
Latest News
करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल   •   साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक   •   जिम ट्रेनर पर पैसे लेकर गायब होने का आरोप, ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल   •   साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक   •   जिम ट्रेनर पर पैसे लेकर गायब होने का आरोप, ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत

500 दिव्यांगों के लिए खुशखबरी! अब सिर्फ ₹500 में मिलेगा ₹1 लाख तक का हेल्थ बीमा

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर शुरू हुई निरामया स्वास्थ्य बीमा योजना, बीपीएल दिव्यांगों को मिलेगा मुफ्त लाभ

500 दिव्यांगों के लिए खुशखबरी! अब सिर्फ ₹500 में मिलेगा ₹1 लाख तक का हेल्थ बीमा
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

(रिपोर्ट:- गुलज़ार अहमद)- हरिद्वार/देहरादून। दिव्यांगजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा नेशनल ट्रस्ट के माध्यम से संचालित निरामया स्वास्थ्य बीमा योजना को जनपद में प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म, मानसिक मंदता एवं बहु-दिव्यांगता से ग्रसित दिव्यांग व्यक्तियों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनों को प्रतिवर्ष ₹1 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इस बीमा में ओपीडी उपचार, दवाइयां, पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक जांच, डेंटल प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री, नॉन-सर्जिकल हॉस्पिटलाइजेशन तथा जन्मजात दिव्यांगता से जुड़ी करेक्टिव सर्जरी का खर्च शामिल रहेगा।

इसके अलावा दिव्यांगता से संबंधित समस्याओं को कम करने के लिए चल रही थेरेपी, वैकल्पिक चिकित्सा और अन्य उपचार संबंधी खर्चों का भुगतान भी योजना के तहत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी के दिव्यांगजनों को इस योजना का लाभ लेने के लिए मात्र ₹500 वार्षिक प्रीमियम जमा करना होगा, जबकि बीपीएल परिवारों से संबंधित दिव्यांग व्यक्तियों को कोई प्रीमियम नहीं देना पड़ेगा।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण में 500 दिव्यांग व्यक्तियों का स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम जिला योजना के दिव्यांग कल्याण मद से जमा कराने की स्वीकृति प्रदान की है। इससे 500 दिव्यांगजनों को सीधे स्वास्थ्य बीमा सुविधा का लाभ मिलेगा।

डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पात्र दिव्यांगजनों का चयन सुनिश्चित करने तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी), देहरादून को बीमा आवेदन ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें

योजना में आवेदन कराने के इच्छुक व्यक्ति डीडीआरसी के दूरभाष 
नंबर 8791009301 पर संपर्क कर सकते हैं।
0

Comment As:

Comment (0)