Wed. Jun 3rd, 2026 10:29:01 PM
Latest News
चिलचिलाती गर्मी में इंसानियत की मिसाल बने मौ. सलीम, प्यासों की सेवा और पशु-पक्षियों के संरक्षण का दिया संदेश   •   हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की संगोष्ठी, पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प   •   देहरादून में चमकी लंढौरा की बेटी, 100 मीटर हर्डल में स्वर्ण जीतकर आयशा रहमान ने बढ़ाया क्षेत्र का मान   •   हज़रत शाह मोहम्मद शाह काठा पीर की पहली रोशनी के अवसर पर मौ. सलीम ने किया आमंत्रण।   •   इंसानियत और भाईचारे का पैगाम देगा काठा पीर का सालाना मेला, 31 मई से होगी शुरुआत (मौ. सलीम) चिलचिलाती गर्मी में इंसानियत की मिसाल बने मौ. सलीम, प्यासों की सेवा और पशु-पक्षियों के संरक्षण का दिया संदेश   •   हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की संगोष्ठी, पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प   •   देहरादून में चमकी लंढौरा की बेटी, 100 मीटर हर्डल में स्वर्ण जीतकर आयशा रहमान ने बढ़ाया क्षेत्र का मान   •   हज़रत शाह मोहम्मद शाह काठा पीर की पहली रोशनी के अवसर पर मौ. सलीम ने किया आमंत्रण।   •   इंसानियत और भाईचारे का पैगाम देगा काठा पीर का सालाना मेला, 31 मई से होगी शुरुआत (मौ. सलीम)

हजरत बाबा गुलाम जिलानी साबरी का 16 वा तीन रोजा सालाना उर्स 03,04,05 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। तैयारियों में जुटे अकीदतमंद।

जेरे इंतजाम :अंजुमन गुलामान -ए - चिश्तिया साबरिया वेलफेयर सोसाइटी(रजि०) दरगाह शाह विलायत साहब सनौल

हजरत बाबा गुलाम जिलानी साबरी का 16 वा तीन रोजा सालाना उर्स 03,04,05 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। तैयारियों में जुटे अकीदतमंद।
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रिपोर्ट: गुलज़ार।

पिरान कलियर: कलियर शरीफ में हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक (रह.) के खास खिदमतगार रहे हजरत बाबा गुलाम जिलानी साबरी (रह.) का 16वां तीन रोज़ा सालाना उर्स 03, 04 और 05 अप्रैल 2026 को पूरी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा।

'फिदा-ए-औलिया' और 'आशिक-ए-मखदूम साबिर पाक' के लकब से मशहूर हजरत बाबा गुलाम जिलानी साबरी के इस उर्स में हर साल की तरह इस बार भी देश के कोने-कोने से ज़ायरीन हाज़िरी देने पहुंचेंगे। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में मुरीद और चाहने वाले कलियर शरीफ आकर फैज़ हासिल करेंगे।

निगरानी और इंतज़ामात उर्स की सरपरस्ती (जेरे निगरानी) दरगाह ख्वाजा शमसुद्दीन तुर्क पानीपती के सज्जादा नशीन और अंजुमन गुलामान-ए-चिश्तिया साबरिया वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन ख्वाजा हाफिज सय्यद मेराज हुसैन साबरी करेंगे। वहीं, उर्स के तमाम इंतज़ाम अंजुमन गुलामान-ए-चिश्तिया साबरिया वेलफेयर सोसाइटी (रजि.), दरगाह शाह विलायत साहब, सनौली रोड, पानीपत (हरियाणा) की ओर से किए जा रहे हैं।

लंगर-ए-आम और मेहमानों की खिदमत ख्वाजा हाफिज सय्यद मेराज हुसैन साबरी से अकीदत व मोहब्बत रखने वाले स्थानीय युवा उर्स में आने वाले मेहमानों और ज़ायरीनों की खिदमत के लिए मुस्तैद रहेंगे।

उर्स के दौरान बाहर से आने वाले अकीदतमंदों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए, तीनों दिन और दोनों वक्त 'लंगर-ए-आम' का खास एहतमाम किया जाएगा।

70

Comment As:

Comment (0)