Wed. Sep 23rd, 2026 10:20:00 PM
Latest News
घिस्सुपुरा में डेढ़ साल से बदहाल सड़क, शिकायतों के बावजूद नहीं जागे जिम्मेदार अधिकारी   •   रास्ते के विवाद में फिर खूनी संघर्ष, दो सगे भाई गंभीर घायल   •   अमन तोमर के महाविद्यालय पहुंचते ही गरमाया छात्रसंघ चुनाव, ABVP ने जीत का भरा दम   •   असरा की उम्मीदवारी से बदले छात्रसंघ चुनाव के समीकरण   •   छात्रसंघ चुनाव को लेकर ABVP ने तेज की तैयारियां, आज अध्यक्ष पद के लिए पहला नाम आएगा सामने घिस्सुपुरा में डेढ़ साल से बदहाल सड़क, शिकायतों के बावजूद नहीं जागे जिम्मेदार अधिकारी   •   रास्ते के विवाद में फिर खूनी संघर्ष, दो सगे भाई गंभीर घायल   •   अमन तोमर के महाविद्यालय पहुंचते ही गरमाया छात्रसंघ चुनाव, ABVP ने जीत का भरा दम   •   असरा की उम्मीदवारी से बदले छात्रसंघ चुनाव के समीकरण   •   छात्रसंघ चुनाव को लेकर ABVP ने तेज की तैयारियां, आज अध्यक्ष पद के लिए पहला नाम आएगा सामने

छात्रसंघ चुनाव को लेकर ABVP ने तेज की तैयारियां, आज अध्यक्ष पद के लिए पहला नाम आएगा सामने

छात्रसंघ चुनाव को लेकर ABVP ने तेज की तैयारियां, आज अध्यक्ष पद के लिए पहला नाम आएगा सामने
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- मरगूबपुर, हरिद्वार। राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। छात्र नेता लुकमान ने कहा कि आगामी छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और सत्र 2026-27 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सभी पदों पर ABVP के उम्मीदवारों को विजयी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

लुकमान ने कहा कि आज छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले प्रथम उम्मीदवार का नाम छात्र-छात्राओं के सामने लाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष पद के लिए सामने आने वाले नाम पर अंतिम निर्णय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लिया जाएगा। जिला संगठन मंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी जिस उम्मीदवार को ABVP के नाम से चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लेंगे, वही संगठन का अधिकृत उम्मीदवार होगा।

उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में छात्र-छात्राओं के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। ABVP अब महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की पसंद बन चुकी है और संगठन छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

लुकमान ने कहा कि पूर्व में भी ABVP के छात्र नेताओं ने छात्रहित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं और समस्याओं को लेकर संगठन ने लगातार आवाज उठाई, जिसके परिणामस्वरूप राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में वाटर फिल्टर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्याओं सहित छात्र-छात्राओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए भी लगातार प्रयास किए गए।

उन्होंने कहा कि छात्रसंघ सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रमों पर होने वाले खर्च के बजाय छात्र-छात्राओं के हित में स्थायी सुविधा उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी गई। साथ ही 33 प्रतिशत वाले कानून को श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल में लागू करवाया गया, जिससे छात्र-छात्राओं के हितों को मजबूती मिली।

लुकमान ने कहा कि ABVP केवल छात्रसंघ चुनाव तक सीमित रहने वाला संगठन नहीं है, बल्कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की आवाज उठाने और महाविद्यालय में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य करता है। संगठन ने पूर्व में भी छात्रहित में कई कार्य किए हैं और आगे भी छात्र-छात्राओं के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि सत्र 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव में छात्र-छात्राओं का अपार समर्थन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिलेगा और ABVP ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ छात्र-छात्राओं के बीच जाकर छात्रहित के मुद्दों को लेकर अपना अभियान आगे बढ़ाएंगे।

0

Comment As:

Comment (0)