Sat. Oct 3rd, 2026 3:40:03 PM
Latest News
महमूदपुर झगड़ा मामले में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का भव्य शुभारंभ, सचिन गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन   •   डेढ़ साल से बदहाल 300 मीटर सड़क, ‘बजट नहीं’ के जवाब पर भड़के ग्रामीण—22 सितंबर के प्रदर्शन के बाद अब आर-पार की तैयारी   •   ₹15 हजार नहीं, ₹25 हजार स्टाइपेंड चाहिए: BAMS इंटर्न डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन धरना तेज   •   गिरफ्तारी के लिखित आधार नहीं बताए तो पुलिस अधिकारी पर होगी विभागीय जांच: सुप्रीम कोर्ट महमूदपुर झगड़ा मामले में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का भव्य शुभारंभ, सचिन गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन   •   डेढ़ साल से बदहाल 300 मीटर सड़क, ‘बजट नहीं’ के जवाब पर भड़के ग्रामीण—22 सितंबर के प्रदर्शन के बाद अब आर-पार की तैयारी   •   ₹15 हजार नहीं, ₹25 हजार स्टाइपेंड चाहिए: BAMS इंटर्न डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन धरना तेज   •   गिरफ्तारी के लिखित आधार नहीं बताए तो पुलिस अधिकारी पर होगी विभागीय जांच: सुप्रीम कोर्ट

महमूदपुर झगड़ा मामले में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

17 फरवरी की घटना में 35 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा, दुकान-घर में तोड़फोड़ और CCTV, DVR व LCD ले जाने के थे आरोप; दोनों आरोपियों को भेजा जेल।

महमूदपुर झगड़ा मामले में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर: गुलज़ार अहमद )- पिरान कलियर। थाना कलियर क्षेत्र के महमूदपुर गांव में 17 फरवरी को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी 2 अक्टूबर 2026 को की गई।

मामले में महमूदपुर निवासी महिला नजमा की तहरीर पर पुलिस ने 35 नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के साथ दुकान और घर में तोड़फोड़ की तथा घर में लगे CCTV कैमरे, DVR और LCD को भी ले गए।

दुकान तोड़ने का लगाया था आरोप

पुलिस को दी गई तहरीर में नजमा ने बताया था कि 17 फरवरी को करीब 11:40 बजे उसे जानकारी मिली कि कुछ लोग उसके देवर की दुकान को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलने पर वह अपने देवर वहदत, सीफत और भतीजे अबुजर के साथ दुकान की ओर पहुंची।

आरोप है कि वहां बबलू हाथ में लोहे की रॉड लेकर खड़ा था। उन्हें देखते ही उसने अपने साथियों को बुलाया। इसके बाद कई लोग कथित रूप से लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंच गए।

तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने महिला और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि भागते समय बबलू ने डंडे से उसके चेहरे पर वार किया, जबकि अलीशान द्वारा फेंका गया पत्थर उसके भतीजे के चेहरे पर लगा।

दुकान और घर में तोड़फोड़ का आरोप

महिला के अनुसार, वह और उसके परिजन किसी तरह अपने जेठ के घर में पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि दुकान के शटर और ताले को भी तोड़ा गया।

इसके बाद आरोपी कथित रूप से महिला के घर पहुंचे और बिजली का मीटर व घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। महिला ने आरोप लगाया कि घर के सामान में तोड़फोड़ करने के साथ वहां लगे CCTV कैमरे, DVR और LCD भी आरोपी अपने साथ ले गए।

महिला ने तहरीर में परिवार से पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए जान-माल का खतरा भी बताया था।

35 नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर बबलू, काशिफ, तौकीर, अकबर, बाबर, जाबर, समीर, सद्दाक, सद्दाम, कलीम, सहजान, अर्सलान, आफताब, समी, शाहरुख, चांद खां, अलीशान, सैफ अली, शोएब, सादिक, राजा, उमम, जर्रार, आजाद, मीनू, सानियाल, कैफ सहित कुल 35 नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, दुकान व घर में तोड़फोड़ तथा CCTV, DVR और LCD ले जाने के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसी क्रम में 2 अक्टूबर 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है।

28

Comment As:

Comment (0)