Sun. Sep 6th, 2026 10:18:00 PM
Latest News
पीरपुरा गांव में माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप, प्रधान पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर   •   करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल   •   साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक पीरपुरा गांव में माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप, प्रधान पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर   •   करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल   •   साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

चार महीने बाद फिर आबादी में पहुंचा हाथी, कलियर क्षेत्र में दहशत का माहौल

कांवड़ पटरी पर फिर दिखा हाथी, कलियर क्षेत्र में बढ़ी लोगों की चिंता!

चार महीने बाद फिर आबादी में पहुंचा हाथी, कलियर क्षेत्र में दहशत का माहौल
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)-कलियर। लंबे समय से शांत पड़े कलियर क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथी की दस्तक से लोगों में भय का माहौल बन गया। करीब चार महीने बाद हाथी के रिहायशी इलाके में दिखाई देने से स्थानीय लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह कांवड़ पटरी मार्ग पर इमाम साहब और बिजली घर के समीप एक विशालकाय हाथी घूमता नजर आया। सुबह के समय वहां से गुजर रहे लोगों की नजर जैसे ही हाथी पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया। कई लोग डर के कारण रास्ता बदलकर जाने लगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वही हाथी बताया जा रहा है, जो पहले भी कई बार क्षेत्र में दिखाई दे चुका है। कुछ महीनों तक शांति रहने के बाद अचानक हाथी के दोबारा आबादी के बीच पहुंचने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते हाथी को जंगल की ओर नहीं भेजा गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और हाथी को सुरक्षित तरीके से आबादी से दूर जंगल की ओर खदेड़ने का अभियान शुरू किया गया। प्रशासन और वन विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे हाथी के पास जाने या उसे छेड़ने की कोशिश न करें तथा सतर्कता बनाए रखें।

इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा इंदर सिंह, वन बीट अधिकारी अनुज कांबोज और सब्बू सहित वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

0

Comment As:

Comment (0)