Sun. Sep 6th, 2026 10:17:44 PM
Latest News
पीरपुरा गांव में माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप, प्रधान पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर   •   करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल   •   साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक पीरपुरा गांव में माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप, प्रधान पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर   •   करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल   •   साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

हज़रत शाह मोहम्मद शाह काठा पीर की पहली रोशनी के अवसर पर मौ. सलीम ने किया आमंत्रण।

"पहली रोशनी के मुबारक मौके पर ज़ायरीन की सेवा के लिए जल सेवा (सबील) एवं आराम कैंप का किया गया विशेष प्रबंध, क्षेत्रवासियों और पत्रकारों से मेले में पहुंचने की अपील"

हज़रत शाह मोहम्मद शाह काठा पीर की पहली रोशनी के अवसर पर मौ. सलीम ने किया आमंत्रण।
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- हरिद्वार। हज़रत शाह मोहम्मद शाह काठा पीर की 31 मई को आयोजित होने वाली पहली रोशनी के मुबारक मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मौ. सलीम ने सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं, क्षेत्रवासियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

मौ. सलीम ने कहा कि मेले में आने वाले ज़ायरीन और आगंतुकों की सुविधा के लिए उनकी ओर से जल सेवा (सबील) एवं आराम कैंप की व्यवस्था की गई है। कैंप में शुद्ध पेयजल, बैठने तथा विश्राम करने की समुचित सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने सभी मित्रों, साथियों, पत्रकार भाइयों और चाहने वालों से विशेष अनुरोध करते हुए कहा कि वे उनकी इस छोटी सी सेवा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएं तथा जल सेवा कैंप पर तशरीफ़ लाकर हौसला-अफ़ज़ाई करें। उन्होंने कहा कि आप सभी की दुआएं, सहयोग और उपस्थिति उनके लिए सम्मान और प्रेरणा का स्रोत हैं।

मौ. सलीम ने कहा कि मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं और मेहमानों का दिल की गहराइयों से स्वागत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी लोग इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में शामिल होकर भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश मजबूत करेंगे।

0

Comment As:

Comment (0)