Tue. Oct 13th, 2026 6:33:39 PM
Latest News
पिरान कलियर में अकीदत के साथ संपन्न हुआ सरकार सैयद साजिद अली मियां का दूसरा सालाना नूरानी उर्स   •   हरिद्वार ग्रामीण में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह, पथरी क्षेत्र में भारी नुकसान—प्रशासन तत्काल कराए सर्वे, किसानों को मिले मुआवजा   •   कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्र में ABVP की मौजूदगी, मरगूबपुर में लुकमान समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा   •   महमूदपुर झगड़ा मामले में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का भव्य शुभारंभ, सचिन गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन पिरान कलियर में अकीदत के साथ संपन्न हुआ सरकार सैयद साजिद अली मियां का दूसरा सालाना नूरानी उर्स   •   हरिद्वार ग्रामीण में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह, पथरी क्षेत्र में भारी नुकसान—प्रशासन तत्काल कराए सर्वे, किसानों को मिले मुआवजा   •   कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्र में ABVP की मौजूदगी, मरगूबपुर में लुकमान समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा   •   महमूदपुर झगड़ा मामले में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का भव्य शुभारंभ, सचिन गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन

पिरान कलियर में अकीदत के साथ संपन्न हुआ सरकार सैयद साजिद अली मियां का दूसरा सालाना नूरानी उर्स

तीन दिन तक गूंजी रूहानियत की महफिल, आखिरी महफिल में मुल्क की सलामती के लिए हुई दुआ, बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने की शिरकत

पिरान कलियर में अकीदत के साथ संपन्न हुआ सरकार सैयद साजिद अली मियां का दूसरा सालाना नूरानी उर्स
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- पिरान कलियर। सरकार सैयद साजिद अली मियां का दूसरा सालाना तीन दिवसीय नूरानी उर्स मुबारक एवं सेमिनार अकीदत, एहतराम और रूहानी माहौल के बीच सकुशल संपन्न हो गया। उर्स के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और मुरीदीन ने शिरकत कर अपनी अकीदत पेश की। तीन दिनों तक चले इस मुबारक आयोजन में सेमिनार, महफिल-ए-कव्वाली, मिलाद शरीफ और लंगर-ए-आम सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उर्स की सरपरस्ती और रसूमात की अदायगी सज्जादानशीन सैयद मखदूम अली मियां एवं सैयद काब अली मियां ने फरमाई। उनके नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में अकीदतमंदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, मोहब्बत और रूहानियत का माहौल बना रहा।

अल मखदूम साबरी साजिदी फाउंडेशन की रही अहम भूमिका

तीन दिवसीय उर्स को सफल बनाने में अल मखदूम साबरी साजिदी फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी इशाक मियां साबरी, शाहिद साबरी अर्शी फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन से जुड़े सभी जिम्मेदारों ने आपसी तालमेल, समर्पण और सेवाभाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। सभी के सामूहिक प्रयासों से उर्स मुबारक शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

उलेमा-ए-किराम और सज्जादगान ने की शिरकत

इस मुबारक मौके पर सैयद असलम मियां वामिकी, बरेली शरीफ; नईमुद्दीन सकलेनी, मुरादाबाद; मुफ्ती फहीम अहमद मियां साहब, बदायूं; सैयद सलीम मियां साहब, बिलासपुर; मोहम्मद अल्ताफ हुसैन मिसबाही; मौलाना गुलाम नबी खान साबरी तथा कारी हाफिज इरशाद हुसैन साबरी कश्मीरी सहित अनेक उलेमा, सज्जादगान और गणमान्य लोग शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और मुरीदीन ने भी उर्स में शिरकत कर फैज हासिल किया।

आखिरी महफिल में मुल्क की सलामती के लिए हुई खास दुआ

उर्स की आखिरी महफिल में सज्जादानशीन सैयद मखदूम मियां साहब ने तमाम मुरीदीन, अकीदतमंदों और आयोजन में शामिल लोगों के लिए दुआ की। इस दौरान मुल्क में अमन-ओ-अमान, आपसी भाईचारे, खुशहाली और देश की सलामती के लिए भी खास दुआ कराई गई।

उर्स मुबारक के सकुशल संपन्न होने पर आयोजकों और अकीदतमंदों में खुशी का माहौल रहा। आयोजन से जुड़े लोगों ने उर्स की कामयाबी में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, सेवाभाव से जुड़े लोगों और अकीदतमंदों का आभार व्यक्त किया। तीन दिवसीय यह आयोजन अपनी रूहानी फिजा, धार्मिक कार्यक्रमों और सामूहिक दुआओं के साथ संपन्न हुआ।

58

Comment As:

Comment (0)