Sat. Sep 5th, 2026 7:39:59 PM
Latest News
करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल   •   साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक   •   जिम ट्रेनर पर पैसे लेकर गायब होने का आरोप, ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल   •   साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक   •   जिम ट्रेनर पर पैसे लेकर गायब होने का आरोप, ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत

केएलडीएवी (पीजी) कॉलेज रुड़की में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी के 600 कैडेट्स ने लिया भाग, योग के महत्व पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

केएलडीएवी (पीजी) कॉलेज रुड़की में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- रुड़की, 21 जून। केएलडीएवी (पीजी) कॉलेज, रुड़की के प्रांगण में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अनुशासन एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स, अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए।

योग साधक श्रीमती सर्वेश गोस्वामी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.पी. सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। उन्होंने बताया कि योग का अर्थ है जोड़ना और नियमित योगाभ्यास से मन, मस्तिष्क एवं शरीर को शांति और संतुलन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि योग केवल विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया ने सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या में कम से कम आधा घंटा योग को शामिल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में योग की परंपरा अनादि काल से चली आ रही है और ऋषि-महर्षियों द्वारा इसका अभ्यास किया जाता रहा है। योग शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, मानसिक शांति देता है तथा व्यक्ति को निरोगी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कर्नल अलमिया ने कहा कि योग के दौरान शरीर की सभी इंद्रियां सक्रिय रूप से कार्य करती हैं, जिससे मन को शांति मिलती है और व्यक्ति के चेहरे पर स्वाभाविक प्रसन्नता झलकती है। उन्होंने योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम बताया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यालय अधीक्षक प्रशिक्षण रवि कपूर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.पी. सिंह तथा वरिष्ठ स्कंध एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) नवीन कुमार ने योग साधक श्रीमती सर्वेश गोस्वामी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कैप्टन धर्म सिंह, सेकंड ऑफिसर कमल मिश्रा, सेकंड ऑफिसर पंकज बेंजवाल, केयरटेकर अर्चना देवी त्यागी, वंदना चौहान, शाहिना परवीन, दीपमाला, सूबेदार मेजर अमर सिंह, हवलदार रविंदर गुसाईं, नायक अभिषेक पंवार, जीसीआई किरण बिहनिया, वाहन चालक अनुज गिरी, राकेश नौटियाल सहित 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे।

0

Comment As:

Comment (0)