Sat. Sep 5th, 2026 7:38:00 PM
Latest News
करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल   •   साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक   •   जिम ट्रेनर पर पैसे लेकर गायब होने का आरोप, ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल   •   साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक   •   जिम ट्रेनर पर पैसे लेकर गायब होने का आरोप, ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत

स्वास्थ्य के प्रति युवा पीढ़ी हो रही जागरूक, जैड एस फिटनेस हब के उद्घाटन पर बोले पूर्व मेयर गौरव गोयल

रामपुर में अत्याधुनिक जैड एस फिटनेस हब का शुभारंभ, पूर्व मेयर गौरव गोयल बोले— फिटनेस अपनाकर युवा बन रहे स्वस्थ, आत्मनिर्भर और तनावमुक्त

स्वास्थ्य के प्रति युवा पीढ़ी हो रही जागरूक, जैड एस फिटनेस हब के उद्घाटन पर बोले पूर्व मेयर गौरव गोयल
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- रुड़की। निकटवर्ती रामपुर स्थित राजमहल होटल में जैड एस फिटनेस हब (जिम) का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी स्वास्थ्य के प्रति पहले से अधिक जागरूक हो रही है। फिटनेस के प्रति बढ़ती रुचि न केवल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बना रही है, बल्कि इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक हाजी फुरकान अहमद, पंडित केशव सुबेदी, मौलाना मोहम्मद हारून एवं सरदार जितेंद्र सिंह ने कहा कि पहले व्यायाम के लिए सीमित साधन उपलब्ध होते थे, लेकिन आधुनिक दौर में अत्याधुनिक जिम की सुविधाओं ने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए नई दिशा प्रदान की है।

फिटनेस हब के संचालक रवि गर्ग एवं जहांगीर अहमद ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए बताया कि जैड एस फिटनेस हब में आधुनिक तकनीक से सुसज्जित मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। यहां युवाओं को बेहतर फिटनेस सुविधाएं मिलेंगी, जिससे मांसपेशियां मजबूत होंगी, तनाव कम होगा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में विधायक वीरेंद्र कुमार जाटव, रामपुर नगर पंचायत चेयरमैन परवेज सुल्तान, मेहरबान अहमद, अजय गुप्ता, विभोर अग्रवाल, विशाल गुप्ता, रानू गोयल, फरमान अहमद, आनंद गर्ग, मोहम्मद अहमद, खलीलुर्रहमान, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद यूनुस सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा मौजूद रहे।

0

Comment As:

Comment (0)